शराब के ठेके को नहीं खुलने देने की मांग को लेकर रूपवास कस्बे के लोग आज कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा- अगर शराब का ठेका जाटव बस्ती के पास खुलता है तो, उसमें आग लगा दी जाएगी। जहां शराब के ठेका खोला जा रहा है वहां पास ही बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा और साईं बाबा का मंदिर है। 10 मीटर की दूरी पर खुल रहा ठेका स्थानीय निवासी मनोज गौतम ने बताया कि रूपवास कस्बे में एक ही व्यक्ति के 3 शराब के ठेके चल रहे हैं। अब एक शराब का ठेका जाटव बस्ती से 10 मीटर की दूरी पर लाया जा रहा है। जहां शराब के ठेका लाया जा रहा है वहां बस स्टैंड है साईं बाबा का मंदिर है और, वहां बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा भी है। अगर शराब के ठेका वहां खुल जाता है शराबी महिलाओं से छेड़छाड़ करेंगे। कलेक्ट्रेट पहुंचे स्थानीय लोग गौतम ने बताया कि शराब के ठेका वहां नहीं खुलवाने की मांग को लेकर SDM को ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसलिए आज सैकड़ों व्यक्ति और महिलाएं कलेक्टर के पास मिलने पहुंचे। अगर प्रशासन ने शराब ठेके शिफ्टिंग का आदेश रद्द नहीं किया तो, वहां पर उग्र आंदोलन होगा। शराब ठेके को आग लगाने की चेतावनी गौतम ने बताया कि ऐसा ही जरेला इलाके में मामला सामने आया था। जरेला गांव के लोगों ने शराब का ठेका हटाने के लिए कई बार ज्ञापन दिया था लेकिन शराब के ठेके को शिफ्ट नहीं किया गया। कुछ पहले जरेला गांव की महिलाओं ने शराब के ठेके को आग लगा दी। बाद में महिलाओं को जेल भी जाना पड़ा। हम उससे भी पीछे नहीं हटेंगे। ठेकेदार मनमर्जी से ठेका शिफ्ट कर रहा सभी स्थानीय लोग प्रशासन को खुलेआम चेतावनी देते हैं कि अगर शराब ठेके शिफ्टिंग के आदेश नहीं हुए तो, जरेला जैसी घटना दोबारा हो सकती है। शराब के ठेका अभी खुला नहीं है। जहां पहले शराब एक ठेका चल रहा वहां पर हमें कोई आपत्ति नहीं है। शराब का ठेका मनीराम नाम के व्यक्ति का है। वह अपनी मर्जी से शराब के ठेके को शिफ्ट कर रहा है।