झालावाड़| रोटरी क्लब बृजनगर की महत्वपूर्ण बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष राहुल जैन और सचिव मयंक जैन ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की। क्लब ने आगामी सत्र के लिए मोहनीश माहेश्वरी को अध्यक्ष, सीए सुशांत सुराना को सचिव तथा विकास चांदवाड़ को कोषाध्यक्ष चुना है। साथ ही 1 जुलाई 2026 से शुरू होने वाले नए सत्र के सुचारू संचालन के लिए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (बीओडी) का भी गठन किया गया। बैठक में नए सत्र की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। इसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। इसके तहत वर्षभर में बड़े स्तर पर स्वास्थ्य जांच शिविर, शिक्षा के उत्थान के लिए अभियान, मुक्तिधाम के विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा झालावाड़ और झालरापाटन में वर्ष में दो बार रक्तदान शिविर लगाकर जनसेवा के कार्यों को गति दी जाएगी।