राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS परीक्षा-2024 के इंटरव्यू समाप्त होने के दूसरे दिन शनिवार (18 अप्रैल) को रिजल्ट जारी कर दिया है। इस रिजल्ट में बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने टॉप किया है। वहीं आरपीएएससी की ओर से जारी लिस्ट टॉप-20 लिस्ट में बालोतरा के भी दो कैंडिडेट्स है। इसमें भूपेंद्र सिंह नवीं और कैलाश कुमार की 13वीं रैंक हैं। आरएएस परीक्षा में गोगाराम भाखर ने तीसरे अटैप्ट में आरएएस क्लियर कर 42वीं रैक हासिल की है। भाखर ने बताया कि इंटरव्यू में राजनीति का नाम चेंज करके अलग रखना चाहो तो क्या रखेंगे ? तब मेरा जवाब था-लोकनीति अच्छा हो सकता है। दूसरे प्रयास में लाए पहली रैंक
आरएएस-2024 के एग्जाम में बाड़मेर जिले के भलीसर गांव के रहने वाले हैं। दिनेश विश्नोई ने पहली रैंक हासिल की है। इससे पहले आरएएस-2023 एग्जाम में उनकी 57वीं रैंक थी और वे ग्राम सेवक थे। 2023 के एग्जाम में आरपीएस कैडर मिला था। अभी वे जयपुर में ट्रेनिंग ले रहे हैं। पिता रामधन मांजू जिला शिक्षा अधिकारी से रिटायर्ड हो चुके है। दिनेश के चार भाई-बहन है। दिनेश परिवार में सबसे छोटे हैं। RAS रिजल्ट में ये खास बातें… टॉपर रहे दिनेश विश्नोई के दूसरे स्थान पर आए वीरेन्द्र चारण से कवल आधा मार्क्स ज्यादा है। टॉपर दिनेश विश्नोई ने लिखित एग्जाम में 800 में से सबसे ज्यादा 302.50 मार्क्स हासिल किए। दूसरे स्थान पर आए वीरेन्द्र ने टॉपर दिनेश से इन्टरव्यू में 9 मार्क्स ज्यादा हासिल किए। 20 में 7 बॉर्डर इलाकों से
आरएएस के रिजल्ट में इस बार बॉर्डर के इलाके वाले कैंडिडेट्स ने बाजी मारी है। इसमें एक बाड़मेर, दो-दो बालोतरा और बीकानेर से है। जबकि जैसलमेर, अनूपगढ़ से एक-एक कैंडिडेट्स है। तीसरे अटैप्ट में आरएएस क्लियर, हिस्ट्री कर रही है पीएचईडी धोरीमन्ना निवासी उर्मिला पुत्री स्व. रामजीवन के तीसरे अटैप्ट में आरएएस को क्रेक कर 71 वीं रैक हासिल की है। बचपन में उर्मिला के पिता का निधन हो गया था। उर्मिला की माता जी AO के पद पर कार्यरत है। वहीं बड़ा भाई अशोक विश्नोई वीडीओ है। फिलहाल उर्मिला हिस्ट्री में पीएचडी कर रही है। इंटरव्यू में पूछा राजनीति का नाम क्या होना चाहिए, जवाब लोकनीति आरएएस परीक्षा में गोगाराम भाखर ने तीसरे अटैप्ट में आरएएस क्लियर की है। इंटरव्यू में मुझे से पूछा गया कि राजनीति का नाम चेंज करके अलग रखना चाहो तो क्या रखोंगे तब मैंने कहा था कि लोकनीती अच्छा हो सकता है। गोगाराम के पिता विश्नाराम किसान है। मेहलू नोखड़ा के रहने वालहे है। इनके चार बहने और एक भाई है। नर्सिग ऑफिसर की बेटी ने किया आरएएस क्लियर आरएएस परीक्षा में गीता विश्नोई के 249 वीं रैंक लगी है। इनके पिता नरेंद्र विश्नोई धोरीमन्ना हॉस्पिटल में नर्सिग ऑफिसर है। तीसरे अटैप्ट में मेरी 249वीं रैक मिली है। इससे पहले 2023 में आरएएस क्लियर हुआ था। उस कॉपरेटिव इंस्पेक्टर में चयन हुआ था। पिछले माह की 23 को मैंने ज्वाइंन किया था। इंटरव्यू में इंटरनेशनल संबंधित सवाल ज्यादा पूछे थे। मेरा शौक लोकगीत है। 15 अगस्त पर गाने को बोला जाए तो क्या गीत गाओगे। आदर्श विद्या मंदिर में पढ़ती थी तब मैंने अपना फर्ज अदा किजिए ऐसी कवाली गाई थी। थर्ड ग्रेड टीचर का बेटा सचिन बना आरएएस सचिन की आरएएस के तीसरे अटैप्ट 58 वीं रैक हासिल की। पिछली आरएएस की परीक्षा में 176वीं रैक लगी थी। उनका चयन श्रम कल्याण विभाग में हुआ था। वहां पर 23 मार्च को जॉइन कर ली थी। सचिन का कहना है कि भागवत गीता को आदर्श मानते है। इंटरव्यू में पूछा कि सरकार में बजट केसे आवंटन होता है किस विभाग को क्या होता है। कोडिंग क्या होती है। यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट…