राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा-2025 रविवार से अलवर जिले में शुरू हो गई। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। सुबह 8 बजे से अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू हुई और 9 बजे के बाद प्रवेश बंद कर दिया गया। मेटल डिटेक्टर से जांच की परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और ड्यूटी स्टाफ ने अभ्यर्थियों की दो बार जांच की। पहले मुख्य गेट पर बैग और अन्य सामान की तलाशी ली गई, इसके बाद मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। पेन तक को चेक किया गया ताकि कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अंदर न ले जाया जा सके। 86 हजार से ज्यादा कैंडिडेट देंगे एग्जाम अलवर शहर के एसएमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल समेत सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के कॉलर, कपड़े और जेबों की भी जांच की गई। इसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। साथ ही आधार या अन्य फोटो पहचान पत्र और प्रवेश पत्र का मिलान कर फेस वेरिफिकेशन भी किया गया। जिले में 12 से 17 जुलाई तक परीक्षा होगी। इसके लिए 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन दोनों पारियों में 14,245-14,245 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, जबकि पूरे छह दिनों में 86 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।