विजयादशमी पर्व पर मंगलवार को सीकर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन किया। यह पथ संचलन सीकर में पिपराली रोड से शुरू होकर कल्याण सर्किल, जाट बाजार सहित शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कृष्ण सत्संग कॉलेज पहुंचा। जहां पर इसका समापन हुआ। RSS के सीकर नगर कार्यवाहक महेश ने बताया- विजयादशमी के मौके पर मंगलवार को संघ का पथ संचलन निकाला गया। जो पिपराली रोड पर संजय रेस्टोरेंट के पास से शुरू हुआ जो कल्याण सर्किल सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कृष्ण सत्संग भवन पहुंचा जहां समापन हुआ। नशे से दूर रहने का संदेश दिया कार्यक्रम में जयपुर के प्रांत कार्यवाहक कृष्ण कुमार अडानिया मौजूद रहे। इस दौरान संदेश दिया कि समाज के बीच चल रहे नशे की प्रवृत्ति को दूर किया जाए। संघ अब पंच परिवर्तन को लेकर समाज के बीच जा रहा है, इस बारे में भी बताया गया। इसके अलावा सामाजिक समरसता,पर्यावरण संरक्षण जैसे संदेश दिए गए और परिवार कुटुंब के बारे में बताया गया। पथ संचलन के दौरान आज कल्याण सर्किल, घंटाघर सहित शहर के कई प्रमुख स्थानों पर पुष्पवर्षा करके पथ संचलन का स्वागत किया गया।