रूपम इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-14 एथलेटिक्स और साहित्यिक-सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जिले में बेहतर प्रदर्शन किया। प्रधानाध्यापक देविका राठौड़ ने बताया कि राउप्रावि शिवसिंह जी का गुड़ा नेडच में हुई जिला स्तरीय 14 वर्षीय एथलेटिक्स और साहित्यिक-सांस्कृतिक प्रतियोगिता में स्कूल के छात्रों ने कई स्थान हासिल किए। काव्या कानावत छात्रा वर्ग एकल गान में जिले में प्रथम रही। सौम्य गोस्वामी छात्र वर्ग एकल गान में द्वितीय रहे। काव्या कानावत पिछले 3 साल से लगातार जिले में एकल गायन में प्रथम स्थान ले रही है। सौम्य गोस्वामी भी एकल गायन में लगातार 3 वर्षों से स्थान प्राप्त कर रहे हैं। गोरांगसिंह राणावत वाद-विवाद पक्ष में तृतीय रहे। प्रतीक्षा राणावत वाद-विवाद विपक्ष में द्वितीय रही। शीतल गोस्वामी वाद-विवाद अंग्रेजी में तृतीय रही। भाग्यश्री एकल नृत्य में द्वितीय रही। समूह गान छात्र वर्ग में सागर सेन, रवि पारीक, राजवीर पारीक, आरव पारीक, खुशांक प्रजापति, सांवर बुनकर, प्रदीप वैष्णव ने जिले में द्वितीय स्थान पाया। इस उपलब्धि में स्कूल के संगीत शिक्षक सलीम मीर का योगदान रहा। पहले भी स्कूल के चार छात्रों और एक छात्रा का राज्य स्तर पर चयन हुआ था। क्रिकेट में नक्श लोहार का चयन हुआ था। कबड्डी में मोहितसिंह, कपिल प्रजापत, लोकेश जाट, विक्रम गाडरी, आभा गाडरी का चयन हुआ था। स्कूल ने इस साल जिला स्तरीय अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन भी सफलतापूर्वक कराया था। छात्र-छात्राओं का स्कूल परिवार ने उपरना ओढ़ाकर, तिलक लगाकर सम्मान किया।