भरतपुर के रूपवास में पिछले कई दिनों से उप जिला अस्पताल दूर बनाए जाने का लगातार विरोध चल रहा है। आज फिर से स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन के विरोध में एक रैली निकाली। यह रैली हनुमान तिराहे से शुरू हुई और SDM कार्यालय पर रैली का समापन हुआ। स्थानीय लोगों चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही अस्पताल के जमीन कस्बे के पास अलॉट नहीं की गई तो, बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कस्बे से 6 KM दूर बनाया जा रहा ऑफिस एडवोकेट धीरज शुक्ला ने बताया कि राज्य सरकार ने रूपवास कस्बे को उप जिला अस्पताल दिया है लेकिन, प्रशासन और भू-माफिया किस्म के लोग उप जिला अस्पताल को रूपवास कस्बे से करीब 6 किलोमीटर दूर नगला देविया में ले जाना चाह रहे हैं। इसमें कुछ भू-माफिया और प्रशासन के अधिकारी मिले हुए हैं। लंबे समय से लोग कर रहे आंदोलन वहां पर जाने के लिए कोई साधन नहीं मिलते। साथ ही आने जाने के लिए कोई रास्ता भी नहीं है। अब सूचना मिली है कि अस्पताल बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है और, नगला देविया में ही उप जिला अस्पताल बनाया जाएगा। यह अस्पताल रूपवास सहित आसपास की ग्राम पंचायतों से इतनी दूर पड़ेगा की मरीज आसानी से अस्पताल में नहीं जा पाएगा। इनपुट- अनिल, रूपवास