रूपनगढ़ थाना क्षेत्र के किशनगढ़ रोड स्थित मेगा हाईवे पर संचालित आरआर मार्बल फैक्ट्री में रविवार को हादसे में पानी के हौद में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजपुरा निवासी गोरधन पुत्र श्रवण जाट के रूप में हुई है। घटना के बाद फैक्ट्री में काम कर रहे अन्य मजदूर उसे तत्काल रूपनगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के पहुंचने पर होगा पोस्टमार्टम हादसे की सूचना मिलने पर रूपनगढ़ थाना पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।