भास्कर न्यूज | बाड़मेर सोसायटी टू अपलिफ्ट रूरल इकोनॉमी बाड़मेर की ओर से सुजलॉन फाउंडेशन के सहयोग से चल रही सुउदय परियोजना की मासिक समीक्षा बैठक श्योर कार्यालय में हुई। बैठक में बाड़मेर और शिव ब्लॉक के स्टाफ ने जून 2026 में प्रस्तावित गतिविधियों की रिपोर्ट रखी। पूरी की गई गतिविधियों की रिपोर्ट भी पेश की। कार्यक्रम प्रबंधक हनुमान राम चौधरी ने सामुदायिक बैठकों की समीक्षा की। जन जागरूकता के काम देखे। वृक्षारोपण फॉलोअप पर चर्चा हुई। ग्राम विकास समिति प्रशिक्षण की प्रगति देखी। महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए घरेलू कुटीर उद्योग प्रशिक्षण की समीक्षा की। बरसाती जल संग्रहण के काम देखे। बेसलाइन सर्वे की स्थिति जानी। पशु प्रबंधन से जुड़े कामों की समीक्षा हुई। उन्नत पशुशाला से जुड़े कार्यों पर चर्चा हुई। फील्ड स्तर की समस्याएं सामने आईं। मौके पर समाधान के निर्देश दिए गए।