गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने साबरमती-आसनसोल साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 09435 और 09436 अप्रैल में तय तारीखों पर दो-दो ट्रिप के लिए संचालित होंगी। यह ट्रेन साबरमती से जयपुर होते हुए आसनसोल तक जाएगी और वापसी में भी इसी रूट से चलेगी, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। तय तारीखों पर चलेगी स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 09435 साबरमती-आसनसोल एसी स्पेशल 17 और 24 अप्रैल 2026 को रात 22.55 बजे साबरमती से रवाना होगी। यह शनिवार सुबह 08.30 बजे जयपुर पहुंचेगी और 08.40 बजे रवाना होकर रविवार को 13.15 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी का शेड्यूल भी तय गाड़ी संख्या 09436 आसनसोल-साबरमती स्पेशल 19 और 26 अप्रैल 2026 को शाम 16.10 बजे आसनसोल से रवाना होगी। यह सोमवार रात 20.30 बजे जयपुर पहुंचेगी और 20.40 बजे प्रस्थान कर मंगलवार सुबह 07.15 बजे साबरमती पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव यह ट्रेन महेसाना, पालनपुर, आबू रोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह, टूण्डला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया, कोडरमा और धनबाद स्टेशनों पर रुकेगी। 20 कोच के साथ चलेगी ट्रेन ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 18 थर्ड एसी और 2 पावरकार शामिल होंगे। रेलवे के इस निर्णय से ग्रीष्मकाल में यात्रियों को अतिरिक्त सीट उपलब्ध होने की सुविधा मिलेगी।