सादुलपुर | बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव को लेकर अभिभाषक संघ में मतदान हुआ। एडवोकेट चरण सिंह पूनिया ने बताया कि कुल 264 अधिवक्ताओं में से 239 ने मतदान किया। कुल 23 पदों के लिए हुए इस चुनाव में 18 पुरुष व पांच महिला सदस्य चुने जाएंगे। मतदान अधिकारी एडवोकेट अशोक सिंह राठौड़ थे।