सादुलपुर | विप्र फाउंडेशन सिद्धमुख के नेतृत्व में सर्व समाज की ओर से बुधवार को प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन देकर मलसीसर हनुमानगढ़ में रजत शर्मा पर कातिलाना हमला करने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। सर्व समाज के लोगों ने नारेबाजी कर घटना को लेकर आक्रोश जताया। तहसीलदार को दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि मलसीसर में बस में छात्र द्वारा पैसे देने के बाद भी परिचालक द्वारा टिकट नहीं दी गई तथा टिकट मांगने पर परिचालक व उसके द्वारा बुलाए गए गुंडों ने छात्र रजत शर्मा पर जानलेवा हमला कर उसे बूरी तरह पीट-पीटकर गंभीर घायल कर दिया। इस हमले में रजत के नाक, आंख व रीढ़ की हड्‌डी टूट गई। इस तरह अराजकता फैलाने वाले इन आपराधिक तत्वों को शीघ्र गिरफ्तार कर उचित धाराओं में प्रभावी कार्यवाही की जाए। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं किए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई है। ज्ञापन देने वालों में विफा प्रदेश सचिव वासुदेव शर्मा, अध्यक्ष अंजनी कुमार इंदौरिया, सचिव भगवानदास इंदौरिया, जगदीश मेहरा, ख्यालीराम महला, कामरेड गौरीशंकर, जुगलकिशोर इंदौरिया, मोहनलाल मेहरवाल, शशिकांत, विनोद चुलेट, वैद्य ओमप्रकाश, अंजनी कुमार, अनिल कुमार मिश्रा, विनोद आचार्य, मुकेश मुदगल, चानणमल इंदौरिया आदि थे।