132 केवी जीएसएस सादुलपुर पर बिजली लाइनों के रख-रखाव कार्यों के चलते गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्र में सुबह पांच घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। एईएन ग्रामीण विष्णु कुमार चेतीवाल ने बताया कि 132 केवी जीएसएस सादुलपुर पर बिजली लाइनों के रख-रखाव कार्यों के चलते 33/11 केवी जीएसएस राघा बड़ी, कालरी, बिराण व भोजाण से चलने वाले सभी गांवों की बिजली सप्लाई गुरुवार सुबह छह से 11 बजे तक बंद रहेगी।