सादुलपुर | अखिल भारत हिंदू महासभा राजस्थान की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदगुरु स्वामी चक्रपाणि महाराज की प्रेरणा से मानसून सत्र में प्रदेश के 41 जिलों में 4100 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला कार्यकारी अध्यक्ष विनोद गौतम ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पूनिया, प्रदेश कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शर्मा व प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर प्रत्येक जिले में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व हिंदुत्व लोग पौधरोपण करेंगे तथा उनके संरक्षण का भी संकल्प लेंगे। यह अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रत्येक लगाए गए पौधे की नियमित देखभाल कर उसे पेड़ बनने तक सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया जाएगा।