सादुलपुर के नवां गांव में जोहड़ में रह रहे एक साधु की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के खीरी जिले के कनिक निवासी छेदीलाल (60) पुत्र गोकल के रूप में हुई है। वे पिछले 9 महीने से गांव के जोहड़ में रह रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सूचना पर पहुंची पुलिस, मौके पर जुटे ग्रामीण घटना की जानकारी मिलने पर हमीरवास थाना प्रभारी सतपाल बिश्नोई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना के बाद गांव के लोग और कई साधु भी जोहड़ पर जमा हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हत्या में एक साथी की भूमिका होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सभी पहलुओं से जांच कर रही पुलिस पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के कारणों और इसमें शामिल व्यक्ति के संबंध में फिलहाल जांच जारी है।