सादुलपुर | गढ़ प्रांगण में करणी माता मंदिर रामलीला कमेटी की ओर से रविवार रात को रामलीला का मंचन शुरू किया गया। पालिकाध्यक्ष राकेश पूनिया ने फीता काटकर लीला का शुभारंभ किया। अध्यक्षता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार सरावगी ने की। महंत संजयनाथ, महंत निर्मलनाथ और संत संपतनाथ का सानिध्य रहा। पं. रामचंद्र शास्त्री ने पूजा करवाई। कलाकारों ने श्रवण मरण और नारद मोह की लीला का मंचन किया। श्रवण की भूमिका गोविंद भोजक, दशरथ की विष्णु जांगिड़, नारद की दीपक भार्गव, शंकर की विष्णु भार्गव और विष्णु की भूमिका दीपू पेंटर ने निभाई। निर्देशन बाबूलाल स्वामी कर रहे हैं। इस मौके पर कमलेश अग्रवाल, मनोहरलाल डोकवेवाला, बालकिशन सरावगी, नंदकिशोर दाहिमा मौजूद रहे। संचालन गोपाल शर्मा ने किया। सादुलपुर रामलीला कमेटी का शुभारंभ महंत संजयनाथ, पालिकाध्यक्ष राकेश पूनिया, ब्रकु शोभा बहन, जगत कोठारी, प्रमोद दूगड़, पार्षद महेंद्र परिहार, पार्षद ज्ञानप्रकाश सैनी, नरेश ठेकेदार, कांतिलाल गट्टानी ने किया। नारद मोह की लीला का मंचन किया। कमेटी अध्यक्ष अजय शास्त्री ने अतिथियों का स्वागत किया। रामलीला में डायरेक्टर नरेश भार्गव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।