अलवर| सैनी शिक्षा समिति की कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को सैनी उच्च माध्यमिक स्कूल में होंगे। निर्वाचन अधिकारी डीके पोसवाल ने बताया कि मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। मतदाताओं को फोटोयुक्त वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। मतपत्र पर केवल निर्धारित शुभंकारी सील मान्य रहेगी। डायरेक्टर पद के लिए दो पैनल मैदान में हैं। दोनों में 11-11 उम्मीदवार हैं। प्रत्येक मतदाता अधिकतम 11 वोट दे सकेगा।