सलूम्बर जिले में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने चुनावी तैयारियों को गति देते हुए जिला परिषद सदस्य के 15 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, केंद्रीय एकीकरण समिति की सहमति के बाद सामाजिक जनप्रतिनिधि चयन प्रणाली के माध्यम से प्रत्याशियों का चयन किया गया है। इसके बाद जिला परिषद सदस्यों के लिए अधिकृत उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। जिला अध्यक्ष ने जारी की सूची भारत आदिवासी पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद बुज ने लसाड़िया स्थित केजरिया जी मार्केट कार्यालय से अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की। उन्होंने सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। पांच क्षेत्रों में चुनावी तैयारी पार्टी ने जयसमंद,सराड़ा,सेमारी,सलूम्बर और गिंगला क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है।सूची में महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवारों को स्थान दिया गया है। पार्टी की ओर से कुल 15 वार्डों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की गई है।