सलूंबर नगर परिषद में भाजपा से बागी होकर निर्दलीय उपसभापति का चुनाव लड़ने वाले डॉ. लव व्यास ने एक वोट से जीत हासिल की है। उनके पक्ष में 13 वोट पड़े। वहीं भाजपा के अखिलेश बाहेती को 12 वोट मिले। उपसभापति चुनाव का परिणाम आने के बाद भाजपा खेमे में विरोध देखने को मिला। गांधी चौक पर भाजपा के पार्षद, कार्यकर्ता और सलूंबर विधायक के साथ पहुंचे। यहां भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले लव व्यास के खिलाफ नारेबाजी की गई और उनका पुतला जलाकर विरोध जताया गया। इस तरह दो दिनों में सभापति और उपसभापति दोनों पदों के चुनाव में 13वां वोट निर्णायक रहा। सभापति पद कांग्रेस के नरेश जैन के खाते में गया, जबकि उपसभापति पद भाजपा के बागी निर्दलीय लव व्यास ने 13 वोट हासिल कर अपने नाम किया।