सलूंबर कलेक्टर मुहम्मद जुनेद पी पी ने शनिवार को बड़ावली में रात्रि चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने चौपाल में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से भीषण गर्मी से बचाव की अपील की। कलेक्टर ने दिन के समय घरों से बाहर निकलने से बचने और ठंडे पानी व ओआरएस जैसे तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि चिकित्सा संस्थानों में सभी आवश्यक दवाइयां और ओआरएस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें। रात्रि चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से जिला कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ने प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनेद पी पी ने अधिकारियों के साथ बैठकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत प्रत्येक शिकायत पर सकारात्मक और समयबद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया।