सलूंबर कांग्रेस जिलाध्यक्ष परमानंद मेहता ने बुधवार को लसाड़िया ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा किया। यह दौरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के "संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ" अभियान के तहत किया गया। इस दौरान मेहता ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के निर्देश दिए। कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान जिलाध्यक्ष मेहता ने आमलवा, हड़मतिया, ईंटाली खेड़ा और पारोडा ग्राम पंचायतों में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने बताया- पार्टी की मजबूती पंचायती राज इकाइयों के ठोस गठन पर निर्भर करती है। डोटासरा के निर्देशानुसार, संगठन सृजन अभियान के तहत प्रत्येक पंचायत में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। बैठकों के दौरान पंचायत चुनाव में देरी होने की वजह से कड़ी निंदा की है। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए तानाशाही के आरोप जिलाध्यक्ष मेहता ने कहा, “लोकतांत्रिक प्रक्रिया में देरी करना जनता के अधिकारों का हनन है। सरकार चुनाव से डर रही है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर इस तानाशाही का जवाब देंगे। हमारी मांग है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समय पर पूरा किया जाए।” जिलाध्यक्ष ने ईंटाली खेड़ा और पारोडा में संगठन की बारीकियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं और अनुभवी नेताओं के बीच सामंजस्य पर जोर दिया और NSUI तथा आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारियों को भी क्षेत्र में सक्रिय रहने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में ये रहे मौजूद इन कार्यक्रमों में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख उपस्थित पदाधिकारियों में लसाड़िया ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक मीणा, NSUI जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह बस्सी, मंडल अध्यक्ष हेमराज सुथार, डॉ. जगदीश चंद्र कलुआवत और गंगाराम मेहता शामिल थे। पूर्व सरपंच देवीलाल मीणा, भीमराज मीणा, सोमेश्वर मीणा के साथ वार्ड पंच कांता त्रिवेदी, उप सरपंच कालू भाई, भैरा भाई आडामंगरा, भागीरथ कचरिया, हड़मतिया महाराज, मोहन खराड़ी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।