राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए सलूंबर जिले में ग्राम रथ अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को इस अभियान के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहाँ ग्रामीणों ने योजनाओं की जानकारी ली और उनका लाभ उठाया। रविवार को सलूंबर विधानसभा क्षेत्र के बामणिया, बरोडा, अमलोदा, समोडा, मोली और डगार गांवों में एलईडी वैन के जरिए प्रचार-प्रसार किया गया। बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण ग्राम रथ के इन गांवों में पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम स्थल पर एकत्रित हुए। इस दौरान 13 विभागों की प्रमुख योजनाओं का डिजिटल माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संदेश भी ग्रामीणों को सुनाया गया, जिसमें उन्होंने आमजन से योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। नुक्कड़ नाटक के जरिए दी जानकारी स्थानीय लोक कलाकारों ने गीत, भजन और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सरल भाषा में योजनाओं के लाभ और आवेदन प्रक्रिया को समझाया। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं से संबंधित मार्गदर्शिका और प्रचार सामग्री वितरित कर जागरूक किया। ग्राम रथ पर रखी सुझाव पेटिका ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम रथ के साथ एक सुझाव पेटिका भी रखी गई, जिसमें ग्रामीणों ने अपने सुझाव और प्रतिक्रिया दर्ज कराई। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाकर उसे लाभ से जोड़ना है। योजनाओं की जानकारी दी इस अभियान में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग शामिल हैं। इन विभागों की योजनाओं की जानकारी किसानों, पशुपालकों और अन्य ग्रामीणों को दी जा रही है। प्रत्येक ग्राम रथ में एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है, जिसके माध्यम से योजनाओं की ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति दिखाई जाती है।