ससलूंबर म्बर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। संयुक्त अभियान में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से बिना नंबर की थार, मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हितेश पटेल (21), निवासी दाद, थाना आसपुर, जिला डूंगरपुर; तेजपाल पटेल (28), निवासी दाद, थाना आसपुर, जिला डूंगरपुर; और नरेश पटेल (20), निवासी जैताणा, थाना झल्लारा, जिला सलूम्बर के रूप में हुई है। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा पुलिस को जैताणा तालाब के पास एक बिना नंबर की महिंद्रा थार में बैठे तीन युवकों के बारे में सूचना मिली थी। ये युवक मोबाइल फोन के जरिए एस्कॉर्ट सर्विस का झांसा देकर लोगों से ऑनलाइन पैसे वसूल रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। तलाशी में उनके पास से कई मोबाइल फोन, बैंकिंग दस्तावेज और एटीएम कार्ड बरामद हुए। भुगतान मिलने पर घायब जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया और विभिन्न मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल कर लोगों को एस्कॉर्ट सर्विस का लालच देते थे। वे पीड़ितों से एडवांस पेमेंट मंगवाते थे और भुगतान मिलने के बाद घायब हो जाते थे। जांच के दौरान आरोपियों से जुड़े कई बैंक खाते और साइबर ठगी की शिकायतें भी सामने आई हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, गिरोह के पूरे नेटवर्क, बैंक खातों, डिजिटल लेन-देन और अन्य संभावित साथियों के संबंध में गहन जांच जारी है।