ब्यावर| बिंदास फाउंडेशन के देशव्यापी फिटनेस चैलेंज समर संग्राम 5.0 में ब्यावर के जयदीप गोयल ने दूसरा स्थान हासिल किया। हाउसिंग बोर्ड निवासी जयदीप ने 30 दिन के चैलेंज में 1184 किलोमीटर की वॉकिंग रनिंग पूरी की। जयदीप ने इसके लिए चार साल तक मेहनत की। इससे पहले भी उन्होंने इसी चैलेंज में दूसरा स्थान पाया था। चैलेंज गर्मियों में लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से हुआ। इस प्रतियोगिता में उदयपुर, जयपुर, जोधपुर, अजमेर, ब्यावर, दिल्ली, चेन्नई, मुंबई, पंजाब, हरियाणा, नोएडा के प्रतिभागी शामिल हुए थे।