भीलवाड़ा | सनातन ब्राह्मण महासभा की ओर से न्यू किड्स अकेडमी स्कूल गांधी नगर में 10 मई से 24 मई तक समर कैंप लगाया जाएगा। कैंप में बच्चों को निःशुल्क आत्मरक्षा, संस्कार और योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम संयोजिका नीतिका चतुर्वेदी के अनुसार, कैंप में बालक-बालिकाओं को आत्मरक्षा, संस्कार का बुनियादी ज्ञान और योग का अभ्यास कराया जाएगा। संस्था की प्रदेश उपाध्यक्ष कीर्ति ठक्कर ने बताया कि आयोजन में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीता जोशी, प्रदेशाध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा, प्रदेश महामंत्री पुष्पा शर्मा, सांस्कृतिक मंत्री चंदा तिवारी और जिला उपाध्यक्ष शीला जोशी का विशेष सहयोग रहेगा।