बांसवाड़ा में हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। प्राचीन और चमत्कारिक सांगोली हनुमान मंदिर में गुरुवार को विशेष आयोजन किए गए। उदयपुर मार्ग पर मूंगाणा में स्थित इस मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस धार्मिक समारोह में बेणेश्वर धाम के पीठाधीश्वर अच्युतानंद महाराज भी पहुंचे। ​सांगोली हनुमान मंदिर करीब 800 साल पुराना है और यहां विराजित प्रतिमा स्वयंभू मानी जाती है। यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए अटूट आस्था का केंद्र है, जहां अब मंदिर का भव्य निर्माण होने जा रहा है। करीब 11 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस मंदिर के निर्माण में सभी समाजों का सहयोग मिल रहा है। खास बात यह है कि मूंगाणा गांव के करीब 70 से 80 युवा कुवैत में कार्यरत हैं, जिनका इस मंदिर निर्माण में विशेष योगदान है। मान्यता है कि यहां के पेड़ों की रखवाली स्वयं बजरंग बली करते हैं। ऐसे में, यहां से कोई लकड़ी भी नहीं ले जा सकता। मंदिर का इतिहास और मान्यता