मेवाड़ के कृष्ण धाम श्री सांवलिया जी मंदिर में भंडार की गिनती जारी है। बुधवार को चौथे राउंड में 1 करोड़ 74 लाख 10 हजार रुपए मिले। अब तक चार राउंड में कुल 23 करोड़ 14 लाख 22 हजार 100 रुपए गिने जा चुके हैं। भंडार की गिनती अभी पूरी नहीं हुई है। गुरुवार को फिर गिनती की जाएगी। 9 अक्टूबर को खोला गया था भंडार श्री सांवलिया जी मंदिर में 9 अक्टूबर को भंडार खोला गया था। इसके बाद से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाई गई राशि की अलग-अलग राउंड में गिनती की जा रही है। हर राउंड के बाद मंदिर प्रशासन की ओर से राशि की जानकारी दी जा रही है। पूरी प्रक्रिया मंदिर प्रशासन और कर्मचारियों की मौजूदगी में हो रही है। पहले राउंड में मिले थे 9.35 करोड़ रुपए भंडार के पहले राउंड में 9 करोड़ 35 लाख 65 हजार 100 रुपए मिले थे। 12 अक्टूबर को दूसरे राउंड में 5 करोड़ 94 लाख 35 हजार रुपए और 13 अक्टूबर को तीसरे राउंड में 6 करोड़ 10 लाख 12 हजार रुपए गिने गए। बुधवार को चौथे राउंड में 1 करोड़ 74 लाख 10 हजार रुपए मिले। इस तरह अब तक कुल 23 करोड़ 14 लाख 22 हजार 100 रुपए की गिनती हो चुकी है। ऑनलाइन दान और सोने-चांदी का हिसाब बाकी भंडार की गिनती के अभी और राउंड बाकी हैं। सभी राउंड पूरे होने के बाद ही दान राशि का अंतिम आंकड़ा सामने आएगा। ऑनलाइन माध्यम से मिले दान का हिसाब और भंडार से निकले सोने-चांदी का तौल भी बाकी है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंदिर को मिले कुल दान की जानकारी सामने आएगी। श्री सांवलिया जी मंदिर में देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं और अपनी श्रद्धा के अनुसार दान करते हैं। इस बार भी शुरुआती चार राउंड में करोड़ों रुपए की राशि सामने आ चुकी है।