नागौर के कक्षा 9 के छात्र कुशाग्र सारस्वत का राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 के लिए चयन हुआ है। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से जोधपुर स्थित पीएम केंद्रीय विद्यालय नंबर एक में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय विज्ञान सम्मेलन में राज्यभर से 270 बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया। कुशाग्र ने “फूड एग्रीकल्चर एंड हेल्थ” थीम के तहत राजस्थान के नागरिकों पर नकली ओआरएस के प्रभाव पर अपने प्रोजेक्ट और शोध पत्र की प्रस्तुति दी, जिसे निर्णायकों ने सराहा। निर्णायक मंडल में डीआरडीओ, आईसीएमआर और सीएसआई जैसे संस्थानों के वरिष्ठ वैज्ञानिक शामिल रहे। राष्ट्रीय स्तर का आयोजन अगले माह 2 से 11 नवंबर 2026 के बीच हैदराबाद में प्रस्तावित है। कुशाग्र ने सफलता का श्रेय शिक्षक राजेश वर्मा, अजय वर्मा और वंदना को दिया।