सरिस्का टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट (सरिस्का) का बफर जोन का जंगल देश भर के वन्यजीव प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए हॉटस्पॉट बनने लगा है। बफर जोन के अंधेरी ट्रैक पर सोमवार शाम को सफारी करने पहुंचे देसी-विदेशी पर्यटकों को एक साथ तीन-तीन टाइगर दिखे। बाघिन और उसके शावक अचानक टूरिस्ट के सामने आ गए। शहर के पास बफर जोन के जंगल में टाइगर का दिखना टूरिस्ट के लिए बेहद रोमांचित करने वाला रहा। देखिए, बाघ-बाघिन की PHOTOS एक बाघिन और दो शावक दिखे अंधेरी ट्रैक पर वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर हिमांशु शर्मा ने बताया कि उनके साथ पहली बार इस इलाके को एक्सप्लोर करने आए कई नामी वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर बाघिन और शावकों का यह अद्भुत नजारा देखकर खुश हो गए। फोटोग्राफर विक्रांत सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को हुई सफारी के दौरान तीन टाइगर्स (एक बाघिन और दो शावक) की इतनी शानदार साइटिंग हुई कि सब खुश हो गए। सरिस्का का यह बफर जोन अब वन्यजीव फोटोग्राफी के लिए खास बनता जा रहा है। इन ट्रैक्स पर हो रही है साइटिंग पिछले कुछ समय से बफर क्षेत्र के बारा लिवारी और अंधेरी ट्रैक पर बाघों की हलचल काफी बढ़ गई है। यहां लगातार टाइग्रेस और शावकों की बराबर साइटिंग हो रही है। पर्यटकों की रिपोर्ट के अनुसार, बफर जोन में बाघिन (T-2302) और एसटी-19 अक्सर अपने शावकों के साथ नजर आ रही हैं।