कोटपूतली के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सरुंड में ELC (इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब) क्लब ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका मकसद लोकतांत्रिक भागीदारी को बढ़ावा देना था। संस्था प्रधान दीपक मूंड ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्र-छात्राओं ने गांव की गलियों में रैली निकालकर लोगों को मतदान का महत्व बताया। उन्होंने पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और फॉर्म-6 भरने की जानकारी भी दी। ELC प्रभारी मुकेश सैनी ने मतदान के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने क्लब सदस्यों से 18 साल पूरे कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने को कहा। कार्यक्रम में भाषण, निबंध और रंगोली प्रतियोगिताएं भी हुईं। छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियां बनाईं। "एक पेड़ लोकतंत्र के नाम" पहल के तहत पौधारोपण भी किया गया।