वैर| ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेश प्रतिनिधि महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में ग्राम विकास अधिकारी संगठन वैर की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई कि वे संगठन के प्रति निष्ठा रखते हुए कर्मचारियों के हित में कार्य करेंगे। नवीन कार्यकारिणी में सत्येंद्र कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष, हरकेश मीना ब्लॉक मंत्री, अमित एवं राजू सैनी ब्लॉक उपाध्यक्ष, गौरव कुमार कोषाध्यक्ष, कपिल गुर्जर जिला प्रतिनिधि, पिंटू कुमार मीडिया मंत्री, अर्चना निकिता संयुक्त मंत्री, महेंद्र डालचंद सुरेंद्र संगठन मंत्री, विश्राम मीणा प्रवक्ता और होरी लाल को संरक्षक चुना गया। इस अवसर पर होरीलाल, डालचंद, राहुल, पिंटू, सुरेंद्र, पूनम सोनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।