कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत बुधवार देर शाम को अपने दो दिवसीय भीलवाड़ा दौरे के दौरान आसींद स्थित मालासेरी डूंगरी तथा सवाई भोज मंदिर पहुंचे।उन्होंने मालासेरी डूंगरी तथा सवाईभोज मंदिर में दर्शन किए तथा आमजन की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पेनोरमा का अवलोकन किया मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना के पश्चात राज्यपाल गहलोत ने मंदिर परिसर में स्थित भगवान देवनारायण के पेनोरमा का अवलोकन किया। मालासेरी डूंगरी मंदिर के मुख्य पुजारी हेमराज पोसवाल ने भगवान देवनारायण के जीवन, लोक आस्था एवं उनकी गाथाओं से जुड़े विभिन्न प्रसंगों की जानकारी दी।इस दौरान उन्होंने पेनोरमा में प्रदर्शित विभिन्न प्रसंगों एवं चित्रण का अवलोकन किया। लीलाधर घोड़ा के 1115वें अवतरण दिवस समारोह में शामिल हुए इसके राज्यपाल गहलोत गरुड़ अवतार लीलाधर घोड़ा के 1115वें अवतरण दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आयोजन से जुड़े लोगों से मुलाकात की तथा कार्यक्रम में सहभागिता की। मालेसरी डूंगरी दर्शन करने पहुंचे मालासेरी डूंगरी पहुंचने पर राज्यपाल गहलोत ने धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व वाले इस स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर श्रद्धालुओं के साथ समय बिताया। समारोह में भगवान देवनारायण की लोक आस्था एवं परंपरा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को भी प्रस्तुत किया गया। आमजन में उत्साह नजर आया राज्यपाल गहलोत का मालासेरी डूंगरी आगमन श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों के लिए विशेष अवसर रहा।क्षेत्र में धार्मिक वातावरण के बीच विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस दौरान उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व आमजन मौजूद रहें।