सवाई माधोपुर जिले के रवाजंना चौड़ गांव में बीती रात चोरों ने एक खेत में लगी दो बोरवेल की केबल चुरा ली। ग्रामीण रामसिंह गुर्जर ने बताया कि रात के अंधेरे में चोरों ने पहले बोरवेल की केबल काटी और उसे खोलकर अपने साथ ले गए। कटे तार मिले तो चोरी का पता चला इसके बाद उन्होंने बोरवेल के अंदर मशीन डाल दी और ऊपर से पत्थर भर दिए, जिससे बोरवेल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी सुबह उस समय लगी जब रामसिंह गुर्जर खेत पर पहुंचे। वहां उन्हें कटे हुए तार और अन्य सामान बिखरा हुआ मिला, जिससे चोरी की वारदात का पता चला। लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और चोरी की वारदातों पर जल्द अंकुश लगाया जाए, ताकि किसानों को इस तरह के नुकसान से बचाया जा सके।