सवाई माधोपुर के पुराने शहर के शनि मंदिर के पास हटवाड़े के सामने बस ने बाइक सवारों को तकर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर घायल हैं। इसमें असलम (32) पुत्र रशीद खान की मौत हो गई जबकि समीर (15) पुत्र सईद और सैफू (13) पुत्र सईद गंभीर घायल हो गए। अचेत हुए बाइक सवार युवक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब ढाई बजे पुराने शहर के शनि मंदिर के पास हटवाड़ा के सामने एक बाइक को बस ने पीछे टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक और दो बच्चे अचेत हो गए। यह टक्कर इतनी खतरनाक थी कि सड़क पर खून ही खून हो गया। इस दौरान यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। आधे घंटे एम्बुलेंस का इंतजार करते रहे लोगों ने हादसे की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी, लेकिन करीब 30 मिनट तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। जिसके बाद लोगों ने अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने हाफिज (32) पुत्र रशीद खान निवासी भवानी मंड़ी को‌ मृत घोषित कर दिया। जबकि समीर (15) पुत्र सईद और सैफू (13) पुत्र सईद का उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार तीनों बाइक सवार बजरिया से शहर कागजी मोहल्ले जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा सामने आया।