राजसमंद कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने गुरुवार को तहसील कार्यालय एवं उप पंजीयक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं, अभिलेख संधारण और आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लिया। तहसीलदार ने कराया शाखाओं का अवलोकन निरीक्षण के दौरान तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह ने कार्यालयों की शाखाओं का अवलोकन कराया। कलेक्टर ने रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण कर अभिलेखों के सुरक्षित रखरखाव और फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की समीक्षा की वही अग्नि सुरक्षा उपकरणों को हमेशा कार्यशील रखने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य सरकार के प्राथमिकता अभियान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण और निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। सेवाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों, पटवारियों के कार्य, अभिलेखों के रखरखाव, कार्यालयीन अनुशासन और जनसेवा की गुणवत्ता का भी आकलन किया। उन्होंने सभी मामलों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके अलावा ई-मित्र प्लस मशीन के माध्यम से उपलब्ध डिजिटल सेवाओं की जानकारी लेकर अधिकाधिक नागरिकों तक इन सेवाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उप पंजीयक कार्यालय में भी उन्होंने पंजीयन व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।