सवाई माधोपुर में अब दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी बढ़ने लगी है। बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रात के समय भी घरों में गर्मी महसूस होने लगी है, वहीं सुबह से ही तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। आगामी समय के लिए मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। लगातार बढ़ रहा तापमान, उतार-चढ़ाव के बीच गर्मी तेज सवाई माधोपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहा। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। सप्ताह के अंत तक 40-42 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा मौसम विभाग के अनुसार राज्य में इस सप्ताह तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इसके चलते सवाई माधोपुर जिले में तेज गर्मी पड़ने की संभावना है और अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।