सवाई माधोपुर जिले में मंगलवार को मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बीच में अच्छी बारिश हुई। सुबह से हल्की बूंदाबांदी के बाद दोपहर में करीब 20 से 25 मिनट तक तेज बारिश हुई। इसके बाद जिले के कई हिस्सों में रूक-रूककर बारिश का दौर चलता रहा। बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक जिले के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और लोगों को कई दिनों से बनी गर्मी और उमस से राहत मिली। जिले में 138 MM तक बारिश दर्ज मंगलवार सुबह 8 बजे तक जिले में कुल 138 MM बारिश दर्ज की गई। बारिश के आंकड़ों के अनुसार बामनवास में 8 MM, बरनाला में 35 MM, भांवरा में 14 MM, बौंली में 7 MM, चौथ का बरवाड़ा में 7 MM, गंगापुर सिटी में 10 MM, खंडार में 2 MM, मलारना डूंगर में 22 MM, मित्रपुरा में 8 MM, सवाई माधोपुर में 5 MM, तलावड़ा में 12 MM और वजीरपुर में 8 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी जिले के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। विभाग का कहना है कि मानसून की सक्रियता बनी रहने से अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना है।