सवाई माधोपुर नगर परिषद में भाजपा की माया गोयल उपसभापति बनी हैं। उनके पक्ष में 40 वोट आए। वहीं कांग्रेस के विनोद जैन को 16 वोट ही मिले। यहां एक वोट निरस्त कर दिया गया। जबकि कुल 60 पार्षदों में से तीन पार्षदों ने मतदान ही नहीं किया। ऐसे में जीत का अंतर 24 वोटों का रहा। इससे पहले भाजपा के नामांकन के दौरान हंगामा हो गया। अंदर जाने से रोकने पर चुनाव प्रभारी मदन प्रजापत ने सीओ सिटी राजेंद्र मीणा को धक्का देते हुए कहा- बकवास करने की जरूरत नहीं है। मैं चुनाव प्रभारी हूं, मुझे कैसे रोक सकते हो। SDM को बुलाओ, ये कौनसा नियम है। भाजपा पदाधिकारियों ने सीएम से बात करने की बात कहते हुए अंदर जाने की कोशिश की। इसके बाद सभी लोग अंदर चले गए, जबकि पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास करती रही। भाजपा की मेवा चौधरी सभापति निर्वाचित हुई थीं सवाई माधोपुर नगर परिषद में सोमवार को सभापति का चुनाव संपन्न हुआ था। इसमें भाजपा की मेवा चौधरी सभापति निर्वाचित हुई थीं। ऐसे में मंगलवार को उपसभापति पद के लिए चुनाव हुआ। सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई, जिसके बाद वोटिंग और फिर काउंटिंग के बाद नतीजे घोषित किए गए। 6 निकायों में 4 पर भाजपा, 2 पर कांग्रेस के सभापति-अध्यक्ष सवाई माधोपुर जिले में कुल 6 नगर निकाय हैं। इनमें सवाई माधोपुर और गंगापुर सिटी नगर परिषद के अलावा खंडार, बौंली, वजीरपुर और बामनवास नगर पालिकाएं शामिल हैं। सवाई माधोपुर, खंडार, बौंली और वजीरपुर में भाजपा के सभापति-अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। वहीं बामनवास और गंगापुर सिटी में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। --- चुनाव की ये खबरें भी पढ़ें… सवाई माधोपुर नगर परिषद की सभापति बनीं मेवा चौधरी:भाजपा को मिले 43 वोट; 4 निकायों में भाजपा का बोर्ड पूर्व कैबिनेट-मंत्री खंडार में नहीं बनवा सके बोर्ड:BJP, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अपने घर में पिछड़े, डॉ. किरोड़ीलाल और खंडार विधायक का बढ़ा दबदबा सवाई माधोपुर नगर परिषद में भाजपा को मिला पूर्ण बहुमत:60 वार्डों के नतीजे घोषित; 33 बीजेपी, 18 कांग्रेस और 9 निर्दलीय