सवाई माधोपुर में तेज गर्मी और हीटवेव के चलते जिला कलक्टर काना राम के निर्देशानुसार मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मीना लसारिया ने समय बदला है। सोमवार से समस्त सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक बच्चों की क्लास अब साढ़े चार घंटे ही लगेंगी। सुबह 7ः30 से दोपहर 12 बजे तक ही क्लासें सोमवार से सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की प्री-प्राइमरी से 8वीं क्लास तक की कक्षाएं सुबह 7ः30 से दोपहर 12 बजे तक ही संचालित की जाएंगी। जबकि 9वीं से 12वीं क्लास तक के विद्यार्थियों, स्कूल स्टाफ और अन्य परीक्षाओं का समय पहले के समान ही रहेगा। आदेशों की अवहेलना करने वाले सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी।