सवाई माधोपुर में सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा दूसरे दिन सोमवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। यहां दूसरे दिन की दोनों पारियों की परीक्षा में 17,674 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। जिसमें से 12,438 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। सोमवार को दूसरे दिन परीक्षा की पहली पारी सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित हुई। जिसमें जरनल नॉलेज का पेपर आयोजित हुआ। वहीं दूसरी पारी दोपहर 3 से 5.30 बजे तक आयोजित हुई। जिसमें हिंदी का पेपर हुआ। वीडियोग्राफी के बाद मिला प्रवेश सवाई माधोपुर के सभी परीक्षा केंद्रों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा के इंतजाम देखने को मिले। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर प्रवेश लेने वाले प्रत्येक स्टूडेंट की वीडियोग्राफी करवाई गई। इसी के साथ ही मेटल डिटेक्टर से चेकिंग के बाद स्टूडेंट्स को एंट्री दी गई। सवाई माधोपुर के कई परीक्षा केंद्रों पर सेंटर के बाहर जूते चप्पल उतरवाए। सेंटर्स पर महिलाओं के सभी आभूषण, सेफ्टी पिन, हेयर पिन, दुपट्टे भी परीक्षा केंद्र के बाहर उतरवा लिए गए। साथ ही मेटल डिटेक्टर से चेक करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। दूसरे दिन 70 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा सवाई माधोपुर में सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा दूसरे दिन पहली पारी में हिंदी का पेपर आयोजित किया गया। यहां पहली पारी में 8,837 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। जिनमें से 6239 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। जबकि 2,598 स्टूडेंट्स अनुपस्थित रहे। सवाई माधोपुर में दूसरे दिन पहली पारी में 70.60% स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। जबकि दूसरी पारी में रजिस्टर्ड 8,837 स्टूडेंट्स में से 6,199 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। वहीं 2,638 स्टूडेंट्स अनुपस्थित रहे। यहां दूसरी पारी में 70.15% स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी।