सवाई माधोपुर में मंगलवार को सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई। कड़ी जांच के बाद अभ्यर्थियों को एंट्री दी गई। तीसरे दिन दोनों पारियों की परीक्षा में 10,553 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। जिसमें से 7,868 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। पहली पारी सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित हुई। जिसमें जरनल नॉलेज का पेपर आयोजित हुआ। वहीं दूसरी पारी दोपहर 3 से 5.30 बजे तक आयोजित हुई। जिसमें साइंस का पेपर आयोजित किया गया। एक घंटे पहले मिला प्रवेश सवाई माधोपुर के सभी परीक्षा केंद्रों परीक्षा केंद्रों पर स्टूडेंट्स को पहली पारी में 8 से 9 बजे तक प्रवेश दिया गया। जबकि दूसरी पारी में 1 से 2 बजे तक प्रवेश दिया गया। इस दौरान यहां कड़ी सुरक्षा के इंतजाम देखने को मिले। यहां मेटल डिटेक्टर से चेकिंग के बाद स्टूडेंट्स को एंट्री दी गई। सेंटर्स पर महिलाओं के सभी आभूषण, सेफ्टी पिन, हेयर पिन, दुप्पटे भी परीक्षा केंद्र के बाहर उतरवा लिए गए। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर प्रवेश लेने वाले प्रत्येक स्टूडेंट की वीडियोग्राफी करवाई गई। 1,740 स्टूडेंट्स अनुपस्थित रहे सवाई माधोपुर में सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा तीसरे दिन पहली पारी में 6,923 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। जिनमें से 5,183 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। जबकि 1,740 स्टूडेंट्स अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पारी में रजिस्टर्ड 3,630 स्टूडेंट्स में से 2,685 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। वहीं 945 स्टूडेंट्स अनुपस्थित रहे।