सवाई माधोपुर में जयपुर ग्रेटर की पूर्व महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कहा महिला आरक्षण विधेयक के गिरने के बाद अब कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल आधी आबादी के सामने मुंह कैसे दिखाएंगे। उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। यह बात डॉ. सौम्या गुर्जर ने जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही। विपक्ष की रीति नीति का पता लगा दरअसल, नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण संशोधन विधेयक, 2026) के लोकसभा में पर्याप्त बहुमत न मिलने के कारण गिर गया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देशभर में प्रेस वार्ताओं और प्रदर्शनों के माध्यम से विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोल रही है। इस कड़ी में आज सवाई माधोपुर में भाजपा की ओर से जिला भाजपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता आयोजित की गई‌ थी। इस दौरान डॉ. सौम्या गुर्जर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि महिलाओं को उनका प्रतिनिधित्व मिले। इस अधिनियम को पास नहीं होने के कारण लोगों को विपक्ष की रीति नीति का पता लग गया। उन्होंने कहा कि राजस्थान विधानसभा में महिलाओं का केवल 11% प्रतिनिधित्व है। जबकि अन्य राज्यों की विधानसभाओं में 8-10 प्रतिशत प्रतिनिधित्व है। जिसे भाजपा बढ़ाना चाहती है। बोलीं- पप्पू यादव की घृणित सोच जिससे लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा में हर तीसरी महिला जनप्रतिनिधि बने, लेकिन पप्पू यादव जैसे लोगों की महिलाओं की घृणित सोच सामने आ रही है। कांग्रेस इसे अधिनियम को केवल लटकाए रखना चाहती है। साल 2023 में पारित हुए अधिनियम के बाद फिर से यह अधिनियम लाने के सवाल पर डॉ. सौम्या गुर्जर ने कहा कि आगामी समय जनगणना होने है इसलिए इस अधिनियम में संशोधन जरूरी था, जो कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों से बर्दाश्त नहीं हुआ। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ भरत लाल मथुरिया, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष मथुरिया, चेतना मीणा और भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।