सवाई माधोपुर जिला परिवहन विभाग ने वित्तीय साल 2026-27 की पहली तिमाही में 1904 चालान कर 18.15 करोड़ रुपए का राजस्व जुटाया है। विभाग को पहले क्वार्टर में 18.87 करोड़ रुपए का लक्ष्य दिया गया था। इस दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ओवरलोड वाहनों और बसों पर भी सख्ती की गई। पहले क्वार्टर में 18.15 करोड़ रुपए का राजस्व जिला परिवहन विभाग को वित्तीय साल के पहले क्वार्टर में 18.87 करोड़ रुपए का लक्ष्य मिला था। इसके मुकाबले विभाग ने 18.15 करोड़ रुपए का राजस्व जुटाया। पिछले तीन महीनों में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के कुल 1904 चालान किए गए। ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई जिला परिवहन अधिकारी अभिजीत सिंह ने बताया कि 1 अप्रैल से अब तक ओवरलोड वाहनों के खिलाफ 386 चालान किए गए। इस दौरान परिवहन निरीक्षक हनुमान मीणा और पिंकी रानी मीणा ने कार्रवाई करते हुए 50 ओवरलोड वाहनों को भी जब्त किया। बसों से हटाए गए करियर और सीढ़ियां अधिकारी ने बताया कि जिले में 220 बसों पर करियर लगे हुए थे, जिन्हें हटा दिया गया है। अब सवाई माधोपुर जिले की किसी भी बस पर करियर और सीढ़ी नहीं लगी है। अप्रैल, मई और जून में इतने चालान परिवहन विभाग ने अप्रैल में 590, मई में 523 और जून में 791 चालान किए। जिला परिवहन अधिकारी अभिजीत सिंह ने बताया कि आगे भी सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही लोगों को सड़क सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए जागरूक भी किया जाएगा।