सवाई माधोपुर जिले में दूसरे दिन भी अर्नब चक्रवात का असर बना हुआ है। यहां गुरुवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। इस दौरान सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं रात को बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। जिससे करवा चौथ का चांद भी 12 बजे बाद नजर आया। तापमान में गिरावट हुई सवाई माधोपुर में शुक्रवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। इस दौरान यहां ठंडी हवाएं चलती रही। जिसके चलते यहां न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार सुबह यहां न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया था। यहां बादलों की आवाजाही और धूप नहीं निकलने से मौसम में ठंडक महसूस की गई। आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को भी जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। मौसम में हुए बदलाव के कारण यहां अब लोगों को सर्दी महसूस होने लगी है। यहां अब लोग ऊनी कपड़े पहने हुए नजर आने लगे। यहां अर्नब चक्रवात का असर शनिवार तक बने रहने की संभावना है।