सवाई माधोपुर SP ज्येष्ठा मैत्रेयी ने पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी घोषणा की है। अब कॉन्स्टेबल से ASI और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी खुद के और पत्नी, माता-पिता, बच्चों के जन्मदिन पर छुट्‌टी ले सकेंगे। इसे लेकर SP ज्येष्ठा मैत्रेयी ने आदेश जारी किया है। इस आदेश से जवानों का मनोबल बढ़ेगा। इसके साथ ही, परिवार के साथ जन्मदिन पर समय भी बिता सकेंगे। अक्सर कठिन ड्यूटी और काम के दबाव के चलते पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ खास मौकों में शामिल नहीं हो पाते थे। इससे उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता था। यह मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला है। ताकि पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ समय बिता सकें।