भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल पहली बार सिरोही पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया और संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान राजस्थान सरकार के राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुम्बाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और बूथ सशक्तिकरण पर भी विस्तार से चर्चा हुई। भव्य स्वागत, तलवार और बाबा साहेब का चित्र भेंट प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल के सिरोही आगमन पर भाजपा और अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर और साफा बांधकर उनका स्वागत किया। उन्हें सिरोही की प्रसिद्ध तलवार और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का चित्र भी भेंट किया गया। पहली बार सिरोही आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और अनुसूचित जाति समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर बैठक को संबोधित करते हुए निहालचंद मेघवाल ने कहा कि भाजपा का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। समरसता और समाज के उत्थान का संदेश प्रदेशाध्यक्ष ने अनुसूचित जाति समाज के उत्थान, सामाजिक समरसता तथा सेवा, संगठन और राष्ट्रहित की भावना के साथ कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनके परिवार को बहुत सम्मान दिया है। उनके पिता दो बार और वह स्वयं पांच बार सांसद रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब मेघवाल समाज कांग्रेस की मानसिकता को समझ चुका है और बाबा साहेब के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है। सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही है और प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि निहालचंद मेघवाल 25 वर्ष की आयु में सांसद बने थे। जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान सांसद लुम्बाराम चौधरी ने कहा कि भाजपा की सफलता का आधार उसका मजबूत संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। 4 जुलाई के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को सुबह 10 बजे बाड़मेर के पचपदरा से राजस्थान रिफाइनरी परियोजना और अन्य विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। सिरोही जिला मुख्यालय पर भी इसका सीधा प्रसारण होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में मौजूद रहने का आग्रह किया। संगठन विस्तार पर हुई चर्चा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष हसमुख मेघवाल ने जिले में मोर्चा की गतिविधियों की जानकारी देते हुए अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। भाजपा प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित तथा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग ने भी अपने विचार रखे। प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंदल ने मंच संचालन किया। जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और बूथ सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा की गई।