बारां| समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित छात्रवृत्ति योजना में आवेदन की तिथि बढ़ाई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी शुभम नागर ने बताया कि विभागीय आदेशानुसार शिक्षण संस्थाओं के छात्रवृति पोर्टल पर पंजीयन, नवीनीकरण, कोर्स, मेपिंग, मान्यता एवं पाठयक्रमवार फीस स्ट्रक्चर आदि अद्यतन करने एवं राजकीय व निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के द्वारा पेपरलैस ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 31 अक्टूबर से बढ़ाकर अब 31 दिसंबर निर्धारित की गई है।