बच्चों को स्कूल लेकर जा रहे एक टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में 10 बच्चे घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना नागौर जिले के मेड़ता कस्बे की है। 108 एम्बुलेंस चालक हरेंद्र तेतरवाल ने बताया कि सुबह 8 बजे सूचना मिली कि स्कूली बच्चों को ले जा रहा एक टेंपो पांचडोलिया-नेतड़िया रोड पर भेरुजी मंदिर के पास बेकाबू होकर पलट गया है। इस पर एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और बच्चों को फौरन मेड़ता उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार टेंपों का टायर निकल जाने के वजह से पूरा हादसा हुआ है। मामले की अभी जांच की जा रही है। बेकाबू होकर पलटा टेंपो जानकारी अनुसार पांचडोलिया गांव से गुरुकुल शिक्षण संस्थान नेतड़िया जा रहा स्कूल टेंपो मंगलवार सुबह करीब 8 बजे करीब पांचडोलिया-नेतड़िया रोड पर भेरुजी मंदिर के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से पलट गया। हादसा होते ही बच्चे घबरा गए और रोने-चिल्लाने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चों को टेंपो से बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। मेड़ता उप जिला अस्पताल में कराया भर्ती घटना की जानकारी मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस चालक हरेंद्र तेतरवाल ने घायलों को मेड़ता के उप जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल प्रभारी डॉक्टर रामेश्वर बेनीवाल ने बताया कि अस्पताल में बच्चों का उपचार डॉ. ललित चौधरी, डॉ. आरसी चौधरी और डॉ. चन्द्रशेखर की टीम ने किया। हादसे में बच्चों को हल्की चोटें आईं अधिकांश बच्चों को हल्की चोटें आई हैं और सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद अस्पताल में बच्चों के परिजनों की भीड़ लग गई। कई अभिभावक घबराहट में तुरंत अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ये बच्चे हुए घायल टेंपो पलटने से गुरुकुल शिक्षण संस्थान नेतड़िया के स्टूडेंट खुशी पुत्री सराज, हिमांशी पुत्री चैनाराम, गुड़िया पुत्री सुवाराम, प्रदीप पुत्र चैनाराम, तनवीर पुत्र सोहनलाल, अंजली पुत्री गिरधारी, भावेश पुत्र प्रेमराज, संदीप पुत्र गिरधारी सहित 10 स्टूडेंट चोटिल हो गए। सभी स्टूडेंट कक्षा 1 से आठवीं तक के पढ़ने वाले बताए जा रहे हैं। … यह खबर भी पढ़ें डीग में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटने से बची:एक्सल टूटने से बेकाबू होकर सड़क किनारे फंसी, बच्चों में मची चीख-पुकार स्टूडेंट्स से भरी पिकअप बेकाबू होकर पलटी:गणतंत्र दिवस मनाकर लौट रहे 32 छात्र-छात्राएं घायल, मवेशी सामने आने से हुआ हादसा जयपुर में स्कूल बस पलटी, 8 बच्चे घायल:6 गंभीर घायल बच्चों को चौमूं किया गया रेफर; सड़क पर मवेशी आने से हुआ हादसा