बाड़मेर की गडरारोड ग्राम पंचायत में नामांकन खारिज होने के बावजूद एक प्रत्याशी के सरपंच का चुनाव जीतने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी और ग्रामीणों ने राज्य निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी व गडरारोड एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि नामांकन खारिज करने के बाद दोपहर 3 बजे उसे दोबारा सही कर दिया गया। इसके लिए एसडीएम पर रिटर्निंग अधिकारी पर दबाव बनाने का आरोप है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। जिले की गडरारोड पंचायत समिति में 23 अक्टूबर को सरपंच पद के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई थी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान पूराराम पुत्र दयाराम और कपिल पुत्र मोहनलाल के नामांकन पत्र खारिज हो गए थे। पूराराम का नामांकन खारिज करने का कारण परिशिष्ट 6डी/उपबंध 18 में उल्लिखित जानकारी का अपूर्ण होना बताया गया था। शुक्रवार को बाड़मेर जिले में पंच-सरपंच के लिए सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। शिव, भियाड़, बाटाडू, बाड़मेर, बाड़मेर ग्रामीण, डूंगेरों का तला व विशाला शामिल हैं। इन पंचायत समितियों की 206 ग्राम पंचायतों में चुनाव होने हैं। इनमें 17 ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध चुन लिए गए। ऐसे में 189 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को पंच-सरपंच के चुनाव होंगे। करीब 3.53 लाख मतदाता इस बार मतदान करेंगे। भास्कर न्यूज | बाड़मेर पंचायती राज चुनाव 2026 का बाड़मेर में शुक्रवार दूसरा चरण है। जिले की सभी 189 ग्राम पंचायतों के पंच-सरपंच चुने जाएंगे। प्रथम चरण 24 को खत्म हो गया। दूसरे चरण में 28 को जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोटिंग हो गई। पंच-सरपंच के लिए शुक्रवार को चुनाव होंगे। 189 पंचायतों में 549 प्रत्याशी मैदान में डटे हैं। 31 अक्टूबर को उप-सरपंच चुनाव के साथ ही पोलिंग पार्टियां वापस लौट आएंगी। जिले में पंचायती राज चुनाव के लिए मतदान का दौर खत्म हो जाएगा। प्रदेश में 20 नवंबर को जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गणना होगी। गुरुवार को सरपंच के लिए 1270 प्रत्याशियों ने 1284 नामांकन दाखिल किए। इसमें 704 प्रतयाशियों ने नामांकन वापस ले लिए। जबकि 17 प्रत्याशी निर्विरोध सरपंच चुन लिए गए। इसमें बाद 549 प्रत्याशी अब सरपंच चुनाव लड़ रहे है। गुरुवार को पंच-सरपंच के लिए नामांकन हुआ। इस दौरान 17 सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए। इनमें शिव पंचायत समिति की झरी, मणिहारी, भियाड़ की चोचरा, लक्ष्मणगढ़, मौखाब कलां, रामचंद्रपुरम, बाटाडू पंचायत समिति की जोगेश्वर कुआं, किशने का तला, सिंगोडिया, चौखला, बाड़मेर पंचायत समिति की मिठड़ा, पुरोहितों की बस्ती, राजूओणी जाखड़ों की ढाणी, बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति से डूडियो की ढाणी, सरणू पनजी, रामनगर, विशाला पंचायत समिति से दरूड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं।