सीकर शहर के लोग दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर लगातार अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं, जिन पर प्रशासन भी लगातार कार्रवाई कर रहा है। चांदपोल से मनीष ने अनियमित पेयजल सप्लाई, किन्चो का वास से विजेंद्र कुमार ने छह महीने से खुले सीवरेज गड्ढे, दासा की ढाणी से आशीष ने एक साल से बंद स्ट्रीट लाइट और सबलपुरा से मोहम्मद शाहिद ने बार-बार बिजली कटौती की समस्या उठाई। वहीं, चरण सिंह नगर में सड़क पर बने बड़े गड्ढे और सीएलसी के पास ट्रांसफार्मर से जुड़ी बिजली समस्या का समाधान किया गया। इन समस्याओं के समाधान में एईएन वाजिद अहमद को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। आप भी अपनी समस्या दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' सेगमेंट पर पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… 10-15 मिनट ही मिल रहा पेयजल चांदपोल निवासी मनीष ने बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले कई दिनों से नियमित पेयजल सप्लाई नहीं हो रही। सुबह केवल 10 से 15 मिनट तक ही पानी आता है, जिससे लोगों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी हो रही है। उन्होंने जलदाय विभाग से नियमित और पर्याप्त पानी की सप्लाई की मांग की। 6 महीने से खुला पड़ा 20 फीट गहरा सीवरेज गड्ढा किन्चो का वास निवासी विजेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में सीवरेज लाइन का करीब 20 फीट गहरा गड्ढा पिछले छह महीने से खुला पड़ा है। गड्ढे के चारों ओर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने इसे जल्द भरवाने की मांग की। एक साल से बंद पड़ी पुलिया की स्ट्रीट लाइट दासा की ढाणी निवासी आशीष ने बताया कि क्षेत्र की पुलिया पर लगी स्ट्रीट लाइट पिछले एक साल से बंद पड़ी है। रात के समय अंधेरा रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। उन्होंने जल्द लाइट चालू कराने की मांग की। बार-बार बिजली कटौती से लोग परेशान सबलपुरा निवासी मोहम्मद शाहिद ने बताया कि उनके लगातार बिजली कटौती के कारण लोगों को गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विद्युत विभाग से स्थायी समाधान की मांग की। क्षेत्र में दिन और रात दोनों समय बार-बार बिजली कट रही है। सड़क का गड्ढा भरने से मिली राहत चरण सिंह नगर निवासी दिनेश ने भास्कर समाधान ऐप पर नवलगढ़ रोड स्थित तमन्ना कॉम्प्लेक्स के सामने गली में सड़क पर बने बड़े गड्ढे की समस्या पोस्ट की थी। समस्या के बाद संबंधित विभाग ने गड्ढे की मरम्मत कर दी, जिससे लोगों को आवागमन में राहत मिली। बिजली कटौती की समस्या का समाधान सीएलसी के पास चाजू वाला ट्रांसफार्मर क्षेत्र में बार-बार बिजली कटने की समस्या स्थानीय लोगों ने की थी। लोगों का कहना था कि दिनभर में कई बार बिजली गुल हो जाती थी और कई बार दो-दो घंटे तक सप्लाई बंद रहती थी। समस्या के बाद विद्युत विभाग ने आवश्यक मरम्मत कर समस्या का समाधान कर दिया। आज के स्टार ऑफिसर : एईएन वाजिद अहमद आज के हमारे स्टार ऑफिसर एईएन वाजिद अहमद बने हैं। चरण सिंह नगर निवासी दिनेश ने नवलगढ़ रोड स्थित तमन्ना कॉम्प्लेक्स के सामने सड़क पर बने बड़े गड्ढे की शिकायत भास्कर समाधान ऐप पर पोस्ट की थी। शिकायत मिलने के बाद एईएन वाजिद अहमद ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम से सड़क की मरम्मत करवाई। समय पर कार्रवाई से लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिली। उनकी त्वरित कार्रवाई और प्रभावी कार्यशैली के लिए उन्हें आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए…. 1.भास्कर समाधान: कचरा हटने पर लोगों को मिली राहत:आवारा पशुओं का आतंक, अंधेरे में डूबी गलियां और सड़क पर गहरे गड्ढे से बढ़ी परेशानी 2.सीकर में नाली, सड़क से जुड़ी समस्याओं का हुआ समाधान:नालों की सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और पेयजल की समस्याओं से लोग परेशान 3.भास्कर समाधान : स्ट्रीट लाइट की समस्या का हुई हल:शहर में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पानी की समस्याओं से परेशान, सुरेंद्र जाट बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 4.भास्कर समाधान: गोकुलपुरा में खुले में फैला कचरा हटाया:पेयजल रिसाव, गंदी नालियां, टूटी सड़कें और बंद स्ट्रीट लाइट से शहरवासी परेशान, अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 5.‘भास्कर समाधान’ से एक क्लिक पर मिलता हल:कहीं 7 साल में 30 दिन ही जली लाइट, तो कहीं सड़क के बीच जानलेवा गड्ढे से हादसे का खतरा 6.'भास्कर समाधान' का बड़ा असर:कहीं बरसों पुराना जानलेवा गड्ढा हुआ दुरुस्त, तो कहीं दूर हुई लो-वोल्टेज की समस्या 7.सीकर में 'भास्कर समाधान' का असर:AEN नीरज कुमारी ने दूर की पानी की किल्लत, सीवर और कचरे से जूझ रहे शहर को मिली राहत 8.सीकर में खुली समस्याओं की पोल:एक तरफ ट्रांसफॉर्मर का खौफ, तो दूसरी तरफ लाइट चालू और सड़क निर्माण के साथ एक्शन में आया प्रशासन 9.सीकर में 'भास्कर समाधान' का असर:सीवर लाइन दुरुस्त होने से राहत, कचरे से अटी नाली साफ, नगर परिषद AEN अमित स्वामी बने ‘स्टार ऑफिसर’ 10.JEN हरिराम बने आज 'स्टार ऑफिसर':एक ही दिन में पानी की 3 समस्याओं का किया समाधान, ‘भास्कर समाधान’ बना प्रशासन और जनता के बीच का ब्रिज